Shivaji Maharaj Jayanti 2025: 19 फरवरी 2025 को सारा देश छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवाजी महाराज को याद कर हे हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज हिंदवी स्वराज के संस्थापक आदित्य साहस और शौर्य के प्रतीक माने जाते हैं। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट कर सभी छत्रपति शिवाजी महाराज को याद करते हुए नमन किया।
सीएम धामी ने पोस्ट करते हुए लिखा “महान पराक्रमी योद्धा, अदम्य साहस व शौर्य की प्रतिमूर्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर कोटिश: नमन। आपका संघर्षमयी जीवन राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म संस्कृति के संरक्षण का अद्वितीय उदाहरण है। आपकी वीरता और नेतृत्व की अनगिनत गाथाएं हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेगी।”
आपको बता दें कि शिवाजी महाराज को एक महान योद्धा शासन और मराठा साम्राज्य के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के मौके पर महाराष्ट्र में सभी बैंक बंद रहेंगे। 19 फरवरी को हर साल छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है इस दिन उनके शौर्य नेतृत्व और प्रेरणादायक जीवन को याद किया जाता है।