CM Dhami Strict Action On Fuel Crises : विश्व में चल रहे युद्ध का असर भारत के मंत्रालय में भी देखने को मिल रहा है। जिसके चलते प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ईंधन बचत को लेकर हाल ही में नागरिकों और कंपनियों से अनावश्यक यात्रा कम करने और ईंधन कम से कम उपयोग करने, सभी कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम देने, स्कूल और कॉलेजेस की क्लासेस वर्चुअल करने की अपील की थी।
जिसके बाद उत्तराखंड में भी धामी सरकार ने ईंधन बचत को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण के लिए नई नीतियां लागू करने का फैसला लिया गया। सरकार ने सरकारी विभागों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित बैठकों को बढ़ावा देने के साथ निजी क्षेत्रों में भी Work From Home को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है।
आपको बता दें, सरकार ने सप्ताह में एक दिन “No Vehicle Day” लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले में वाहनों की संख्या आधी की जाएगी, जबकि आम जनता को भी सप्ताह में एक दिन वाहन का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा जिन अधिकारियों के पास एक से अधिक विभाग हैं, वे एक दिन में केवल एक ही वाहन का उपयोग करेंगे।
इसके अलावा राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई EV Policy जल्द लागू की जाएगी। नए सरकारी वाहनों की खरीद में 50 प्रतिशत वाहन इलेक्ट्रिक होंगे और पूरे राज्य में EV Charging Network का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
सरकार ने सार्वजनिक बस सेवाओं की क्षमता बढ़ाने, सरकारी कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने और सरकारी व निजी भवनों में AC के सीमित उपयोग पर भी जोर दिया है। साथ ही सरकारी विदेश यात्राओं को सीमित करने और “Visit My State” अभियान के जरिए घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने का फैसला लिया गया है।
इसके साथ ही राज्य में Destination Wedding, धार्मिक, ग्रामीण, वेलनेस और इको टूरिज्म को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा। वहीं “मेरा भारत, मेरा योगदान” और “Made in State” जैसे अभियानों के जरिए स्थानीय उत्पादों की बिक्री बढ़ाने और नागरिकों को ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक किया जाएगा।
खाद्य तेल की खपत कम करने, Low-Oil Menu को बढ़ावा देने, Natural Farming और Bio-inputs प्रशिक्षण के साथ किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा PM Surya Ghar Yojana के तहत Rooftop Solar, PNG कनेक्शन और गोबर गैस परियोजनाओं को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
