CM Dhami Tiranga Yatra in Nainital: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल होने के लिए हल्द्वानी पहुंचे। जहां उन्होंने हल्द्वानी नैनीताल में आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में हजारों की संख्या में आए लोगों के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सभी क्षेत्रवासियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने बड़ी संख्या में आकर संयोजन को अविस्मरणीय बनाया है।
वीर सैनिकों के सम्मान में यात्रा
साथ ही, उन्होंने लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता का उत्सव मनाने और हमारे वीर सैनिकों के अदम्य में साहस, शौर्य, पराक्रम को नमन करने का यह एक पावन अवसर है, जिसको तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के रूप में मनाया जा रहा है। यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में आज भारत का आतंकवाद के खिलाफ निर्णय कार्यवाही करने में सक्षम है।

भारतीय सेना पहले से कहीं अधिक सशक्त सजग और आधुनिक संसाधनों से लैस है। साथ ही सीएम धामी ने कहा कि अब हमारे दुश्मन भी यह जानते हैं कि यह नया भारत है और आतंकवाद पर बढ़-चढ़कर प्रहार करने में सक्षम है।

