4 जुलाई को पूरा होने जा रहा सीएम धामी का 5 साल का कार्यकाल, विशेष शिविर आयोजित..

CM Dhami’s 5 year term ends on July 4th : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 4 जुलाई को 5 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। जिसके चलते सीएम धामी ने 4 जुलाई से 15 दिन का विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संबंधित विभागों अधिकारी- कर्मचारी शामिल होकर जन समस्याओं का निराकरण करेंगे।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान शुरू

बता दे राज्य सरकार लगातार इस बात पर जोर दे रही है कि लोगों को जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि विभागीय अधिकारी-कर्मचारी खुद लोगों के पास पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण करें। इसी सोच को केंद्र में रखते हुए राज्य सरकार ने बीते दिसंबर महीने से 45 दिन का जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान शुरू किया था। वहीं अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के 5 साल पूरे होने के अवसर पर एक बार फिर ये अभियान शुरू होने जा रहा है।

4 जुलाई से 15 दिन के लिए मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर शिविर आयोजित करते हुए, जन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। साथ ही लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। पिछले साल दिसंबर महीने में शुरू किए गए 45 दिन के जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत 681 शिविरों का आयोजन किया गया था। उन शिविरों में 5,33,452 नागरिकों ने प्रत्यक्ष तौर पर भागीदारी निभाई थी। उस दौरान करीब 33 हजार जन शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया था। इस अभियान को गवर्नेंस की बेस्ट प्रैक्टिस के रूप भी सराहा गया था।

Srishti
Srishti