Colder Nights Ahead In Uttarakhand : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिसके चलते बारिश न होने के कारण सुखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में राज्यभर में रातों में तापमान गिरने के आसार हैं।
IMD के अनुसार आगामी 4–5 दिनों में राज्यभर में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट देखने को मिल सकती है। जिसके चलते रात में ज्यादा ठंड महसूस की जाएगी। हालांकि दिन में तेज धूप रहने के कारण ठंड का असर कुछ कम रहेगा।
बारिश की बात करें तो इस सप्ताह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, रविवार को दून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा।
बारिश-बर्फबारी के आसार
आपको बता दें, मौसम विभाग के अनुसार आज चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार 20 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रह सकता है।
