देहरादून नगर निगम बैठक में जमकर हुआ हंगामा, शनिवार को फिर होगी तमाम प्रस्तावों पर चर्चा

Dehradun Municipal Corporation Meeting : देहरादून नगर निगम की बोर्ड बैठक दूसरे दिन भी हंगामा के साथ जारी रही हंगामे के बीच कई अहम फैसले लिए गए। बता दे बैठक में शाम तक सभी 65 प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी जिसमें से कुल 26 प्रस्ताव पर ही चर्चा हो पाए और बाकी 39 प्रस्ताव पर शनिवार को चर्चा की जाएगी। दूसरे दिन बोर्ड बैठक में सबसे अहम फैसला अवैध अतिक्रमण पर सख्ती को लेकर लिया गया। जिससे नगर निगम अब एक हफ्ते में नोटिस और एक महीने में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। बैठक के दौरान कई पार्षदों ने आरोप लगाया कि शहर में अतिक्रमण बढ़ काफी बढ़ गया है जिसके कारण आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही बैठक करीब 715 पदों पर भर्ती को भी हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

पार्षदों ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को घेरा

पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की टीम द्वारा शहर का अतिक्रमण हटाया जाता है लेकिन कार्रवाई के 1 घंटे बाद दोबारा ठेली और रेहड़ी लग जाती, इसमें पार्षदों ने ठोस नीति अपनाने की सलाह दी है। वहीं बैठक के दौरान कई पार्षदों ने शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को घेरा और सवाल पूछा कि आखिरी बड़ी कार्रवाई कब हुई है, पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की टीम छोटे व्यापारियों पर चलानी कार्रवाई करती है, लेकिन सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बड़े थोक विक्रेता पर कार्रवाई नहीं करती है। इसके साथ ही उन्होंने बल्लूपुर फ्लाईओवर के नीचे शौचालय निर्माण में देरी पर भी नाराजगी जताई, फिलहाल मोबाइल टॉयलेट लगाने का निर्णय बैठक में लिया गया।

715 सफाई कर्मियों की भर्ती को मंजूरी मिली – नगर आयुक्त

नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि आज नगर निगम के बोर्ड बैठक हंगामें के बीच कई अहम फैसलों के साथ आगे बढ़ी जिसमें सबसे अहम फैसला अवैध अतिक्रमण पर सख्ती को लेकर रही जिसमें एक हफ्ते में नोटिस एक महीने में ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव अहम रहा। साथ ही राजधानी में करीब 715 सफाई कर्मियों की भर्ती को मंजूरी मिली, कर्मचारी की कमी से प्रभावित सफाई जल निकासी और नागरिक सेवाओं को मजबूती मिलेगी। साथी ही नगर निगम का दावा है कि इन फैसलों से शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं में सुधार देखने को मिलेगा।

Srishti
Srishti