Dehradun Sex Racket Case Update: बीते कुछ दिन पहले देहरादून के कैंट क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई थी। जहां पुलिस ने स्कूल परिसर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार और तीन पीड़िताओ को रेस्क्यू किया था। बता दे देह व्यापार का भंडाफोड़ होने के बाद इससे जुड़ी आस पास के लोगों ने कई खुलासे किए है।
जानकारी के अनुसार जिस मकान में इस स्कूल को संचालन किया जा रहा था। वह मद्रास में रहने वाले एक व्यक्ति है जिसने अपना यह मकान स्कूल चलाने के लिए एक दंपति को किराए पर दिया बांग्लादेश के दो व्यक्तियों को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार था। इस मकान के ठीक पीछे दो कमरे एक व्यक्ति को रहने के लिए दिया था, जहां यह देह व्यापार का धंधा चल रहा था। जिनके मकान मालिक ने सत्यापन नहीं कराया।
मकान में रह रहे थे बांग्लादेश के दो व्यक्ति
स्कूल के पास रहने वाले स्थानीय निवासी ने बताया कि जिस मकान में स्कूल चलाया जा रहा था उसमें किराएदार ही रहते आए हैं। मकान का मालिक मद्रास में रहता है और वह कमरे को किराए पर देकर वापस चला जाता है। युवक ने बताया स्कूल शुरू होने से पहले इस मकान में रहने वाले बांग्लादेश के दो व्यक्तियों को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। वह भी यहां पर बिना सत्यापन के रह रहे थे।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिस दंपति ने स्कूल चलाने के लिए मकान किराए पर लिया था वह भी आसपास के लोगों से कभी बातचीत नहीं करते थे। स्कूल के अंदर बने दो कमरों में रहने वाले लोगों ने भी कभी किसी आस पड़ोस से बातचीत करने की कोशिश नहीं की। वही पिछले कुछ दिनों से कहीं ऐसी गतिविधियां देखने को मिली जिसके चलते उन्होंने इस संबंध में स्थानीय पार्षद और कुछ हिंदू संगठन को जानकारी दी जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।
