हरिद्वार : गंगा दशहरे में हरकी पैड़ी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़..

Devotees gathered at Har Ki Pauri : हरिद्वार हरकी पैड़ी में आज गंगा दशहरा के पावन अवसर पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। माना जाता है कि गंगा दशहरे पर किया गया स्नान दस पापों का नाश करता है। बता दे आज सोमवार प्रातः 9.06 बजे से कन्यास्थ चंद्रमा और वृषस्थ सूर्य के विशेष योग में स्नान का मुहूर्त है।

गंगोत्री धाम में भी देखने को मिला अलौकिक समागम

वहीं गंगोत्री धाम में भी इस पावन अवसर पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अलौकिक समागम देखने को मिल रहा है। गंगोत्री धाम मंदिर परिसर में आज सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चारण शंखध्वनि और हर-हर गंगे के उद्घोष से संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान है।

Srishti
Srishti