Dehradun-Rishikesh : फोर लेन परियोजना के 3000 पेड़ों की कटाई पर धामी सरकार ने लगाई अस्थायी रोक…

Dhami Government temporarily halts felling trees : देहरादून के भनियावाला और ऋषिकेश क्षेत्र के बीच सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन हजार पेड़ों को काटे जाने के मामले पर बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे धामी सरकार ने केंद्र से बात कर 3 हजार पेड़ों के काटे जाने पर अस्थाई रोक लगा दी है। राज्य सरकार का कहना है कि जब तक सभी पक्षों के साथ संतोषजनक सहमति एवं विश्वास का वातावरण नहीं बन जाता, तब तक इस परियोजना के अंतर्गत आने वाले पेड़ों का कटान स्थगित रहेगा।

देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना को लेकर पिछले कुछ दिनों से अनेक नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है जिसके फल स्वरुप सरकार के द्वारा फिलहाल पेड़ो के कटान को रोक दिया गया है।

राहुल गांधी ने विरोध कर रहे लोगों से की मुलाकात

वहीं इसको लेकर राज्य सरकार को कहना है कि विकास हमारे लिए आवश्यक है, लेकिन जनभावनाओं, पर्यावरण और स्थानीय हितों की अनदेखी कर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। इसी उद्देश्य से प्रमुख सचिव एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी हितधारकों, स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विशेषज्ञों से पुनः विस्तृत संवाद स्थापित किया जाए। उच्च न्यायालय के निर्देशों एवं निर्णय का पूर्ण सम्मान करते हुए आगे की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, जब तक सभी पक्षों के साथ संतोषजनक सहमति एवं विश्वास का वातावरण नहीं बन जाता, तब तक इस परियोजना के अंतर्गत आने वाले पेड़ों का कटान स्थगित रखा जाएगा।

बता दें , बीते शुक्रवार को राहुल गांधी ने अपने देहरादून दौरे के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी सीधे आंदोलन स्थल पर पहुंचे थे। जहां उन्होने पेड़ काटे जाने का विरोध कर रहे लोगों से मुलाकात की थी। साथ हा राहुल गांधी ने इस मुद्दे को संसद में उठाने का आश्वानस दिया था।

Aarti Rawat
Aarti Rawat