राज्य में डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारी, 4400 गांवों में होगा लागू…

Digital Crop Survey in 4400 Villages : प्रदेश में अब फसलों का रिकॉर्ड डिजिटल तरीके से तैयार किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 4400 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू करने की योजना बनाई है। इस काम में राजस्व, कृषि, उद्यान और गन्ना विकास विभाग के कर्मचारी जुटेंगे।

बता दें, सर्वे के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया चल रही है। आपको बता दें, डिजिटल सर्वे में मोबाइल एप का उपयोग किया जाएगा। सर्वेयर खेत पर पहुंचते ही जीपीएस लोकेशन दर्ज होगी और खेत का फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा। खेत का क्षेत्रफल, फसल का प्रकार, वृक्षों की संख्या, सिंचाई की स्थिति जैसी जानकारी सीधे एप में दर्ज की जाएगी।

यह सर्वे साल में दो बार—रबी और खरीफ सीजन में—किया जाएगा। इससे खेती के पैटर्न, फसल बदलाव और कृषि भूमि में हुए परिवर्तन का सटीक रिकॉर्ड मिलेगा। यहां तक कि अगर खेत पर मकान या सड़क का निर्माण होता है, तो उसका विवरण भी सर्वे में दर्ज होगा। सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरु ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सर्वे कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Srishti
Srishti