देहरादून में जिला प्रशासन ने किया होमस्टे का निरीक्षण, 17 का पंजीकरण निरस्त

District Administration Inspects Homestays : आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और कानून व्यवस्था को बनाएं रखने के लिए देहरादून में जिला प्रशासन ने होमस्टे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्यवाही करते हुए 17 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं। इसके साथ ही संबधित होमस्टे को पर्यटन विभाग की विभागीय वेबसाइट से भी हटाया जाएगा।

बता दें बीते कई महीनों से शहर में अपराधिक घटनाएं बढ़ी है, जिसमें होमस्टे में रात भर नियम विरुद्ध बार संचालन समाने आया है। होमस्टे, होटल में निर्धारित प्रक्रिया पालन किए बिना ही पर्यटक और हंगामा करने वाले लोग ठहराए जा रहे हैं। साथ ही यह जिले के कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती बनते जा रहे है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन एक्शन में आया है।

जिलाधिकारी ने पांच टीम बनाकर चलाया अभियान

जिलाधिकारी ने महज 7 दिनों में मजिस्ट्रेट की पांच टीम बनाकर अभियान चलाया। जिलाधिकारी निर्देश के अनुसार सहजपुर और रायपुर विकासखंड के नगरीय क्षेत्रों में पंजीकृत होमस्टे की जांच के लिए क्षेत्रवार समितियां का गठन किया गया। निरीक्षण के दौरान कई होमस्टे में रसोई की व्यवस्था नहीं पाई गई। कई स्थान पर मालिक अनुपस्थित पाया गया, इकाइयों को किराए पर संचालित किया जा रहा था। इसके साथ ही निर्धारित क्षमता से अधिक कमरों का संचालन किया जा रहा था।

निरीक्षण के दौरान निरंजनपुर स्थित एक होमस्टे में विदेशी नागरिकों के ठहराव की सूची नियम अनुसार उपलब्ध नहीं करेगी। वही कुछ होमस्टे पंजीकृत होने के बावजूद संचालित नहीं पाए गई। अग्निशमन उपकरण की वैधता समाप्त पाई गई।
बल्लूपुर क्षेत्र में पंजीकरण से अधिक कमरों का संचालन किया गया। कुछ होमस्टे में मालिक के स्थान पर अन्य व्यक्तियों द्वारा व्यावसायिक रूप से संचालित किया जा रहा था।

होमस्टे योजना का मूल उद्देश्य स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक व्यंजनों के प्रचार-प्रसार है – जिलाधिकारी

जिलाधिकारी सवीं बंसल ने बताया कि होमस्टे योजना का मूल उद्देश्य स्थानीय संस्कृति पारंपरिक व्यंजनों के प्रचार-प्रसार और स्थानीय निवासियों की आय में वृद्धि करना है निरीक्षण के दौरान के होमस्टे का उपयोग होटल अथवा व्यवसायिक प्रतिष्ठान की भांति किया जाना पाया गया जिससे व्यवस्था और कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

Srishti
Srishti