इलाज के दौरान दून अस्पताल में हिंसा, डॉक्टर हड़ताल पर…

Doon Hospital Chaos Doctor On Strike : देहरादून के दून अस्पताल से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां बीते रविवार देर रात को मरीज के परिजनों और डॉक्टर के बीच अचानक विवाद हो गया।

आपको बता दें, रविवार देर रात करीब 12 बजे इमरजेंसी सेवाओं के दौरान मरीज के परिजनों और डॉक्टरों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट की गई। जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस घटना के बाद घटना से नाराज़ चिकित्सक हड़ताल पर बैठ गए, जिसके कारण अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित चिकित्सकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat