दून विश्वविद्यालय में UG, PG में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 मई तक होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Doon University UG, PG Registration : उत्तराखंड के दून विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक, स्नातकोर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसके तहत इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऐडमिशन के लिए सोमवार यानी 27 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई तक निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी साथ और अभ्यर्थियों को (doonuniversityadm.samarth.edu.in) की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके साथ ही पंजीकरण शुल्क की सामान्य वर्ग के लिए 800 रूपए और एससी/एसटी वर्ग के लिए 400 रुपए निर्धारित किया गया है।

प्रवेश परीक्षा 18 और 19 जून को की जाएगी आयोजित

विश्वविद्यालय के अनुसार एक अभ्यर्थी अधिकतम तीन अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए आवेदन के सकता है, जिसके लिए अभ्यर्थी को प्रत्येक कार्यक्रम का अलग शुक्ल देना होगा। वहीं प्रवेश प्रकिया के लिए प्रवेश परीक्षा 18 और 19 जून को आयोजित की जाएगी। एमबीए कार्यक्रमों के लिए 21 जून से 28 जून तक ग्रुप डिस्कशन, साक्षात्कार और काउंसलिंग की प्रकिया होगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 30 जून को घोषित किया जाएगा, जबकि मेरिट सूची 10 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके बाद 20 जुलाई से 31 जुलाई तक काउंसिलिंग एवं शुल्क जमा करने की प्रकिया चलेगी और 3 अगस्त से सभी स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू होंगी।

विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश की तिथि एवं विस्तृत प्रकिया अलग वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मेरिट सूची प्रवेश परीक्षा एवं योग्यता अंकों के आधार पर ही तैयार की जाएगी। चुने हुए अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के समय सभी मूल दस्तावेज को जमा करना होगा, अन्यथा प्रवेश निरस्त माना जाएगा।

प्रवेश परीक्षा से संबंधित निर्देश

प्रवेश प्रकिया के तहत अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।

यदि किसी पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा के लिए प्राप्त आवेदन उस कोर्स के निर्धारित सीटों से कम होते हैं, तो उस स्थिति में संबंधित कार्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी और अभ्यर्थियों को योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जा सकता है।

विश्वविद्यालय द्वारा कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसका पाठ्यक्रम एवं रूपरेखा विवि के प्रॉस्पेक्टस में उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को इसी के आधार पर परीक्षा के लिए तैयारी करने की सलाह दी गई है।

Srishti
Srishti