e-KYC update : उत्तराखंड के राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, सरकार द्वारा उत्तराखंड में सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई केवाईसी (e-KYC update) जरूरी कर दी गई है। बता दे उपभोक्ता घर बैठे ही “मेरा केवाईसी ऐप” के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए हर सदस्य का आधार नंबर और मोबाइल नंबर जरूरी है, क्योंकि सत्यापन के दौरान मोबाइल पर ओटीपी आएगा। केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार सभी जिलों में राशन कार्ड धारकों की शत प्रतिशत ई केवाईसी कराई जाएगी। जिसके लिए सरकार ने ई केवाईसी ऐप भी जारी किया है।

लोग नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर ई केवाईसी करा सकते

वहीं पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने कहा कि राशन कार्ड में दर्ज हर सदस्य की ई केवाईसी होना आवश्यक है। उनका का कहना है कि जिन भी लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वह राशन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या दुकान पर जाकर भी ई केवाईसी करा सकते हैं। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी ने राशन कार्ड धारकों से समय पर ई केवाईसी करने की अपील की ताकि कार्ड धारकों को राशन लेते समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पडे़।

Srishti
Srishti