चमोली में महसूस हुए हल्के भूकंप के झटके, जमीन के 5 किमी अंदर था मुख्य केंद्र

Earthquake in Uttarakhand: उत्तराखंड के चमोली क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका लोगों के बीच दहशत का कारण बन गया।

रिक्टर पैमाने पर तीव्रता

उत्तराखंड के चमोली क्षेत्र में शनिवार सुबह 9:36 बजे हल्का भूकंप महसूस किया गया। बताया जा रहा है कि रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई, जो हल्की श्रेणी में आती है। यह झटका जमीन से 5 किमी की गहराई पर आया।

कोई जान-माल का नुकसान नहीं

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी के अनुसार, भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि लोग डर गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि भूकंप से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Aarti Rawat
Aarti Rawat