Electricity Consumption Information : मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है यह कार्य जनता को आधुनिक स्पष्टता और सुविधाजनक सेवाएं देने के लिए किया जा रहा है।
ऊर्जा क्षेत्र को अधिक शुद्ध और उपभोक्ता केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार ने इस परियोजना पर जोर दिया है “केंद्र सहायतित आरडीएसएस योजना”के तहत यह कार्य गति पकड़ रहा है इस योजना के माध्यम से जनता को रियल टाइम बिजली खपत की जानकारी मोबाइल ऐप पर ही मिलेगी जिससे वे अपने उपयोग को बेहतर और नियंत्रण में रख सकते हैं।
स्मार्ट मीटरिंग से ऊर्जा दक्षता बढ़ेगी
इसी के साथ जनता को पारदर्शी बिल्लिंग, ऑनलाइन भुगतान और शिकायतों के हल जैसी सुविधा भी उपलब्ध होगी सरकार का मानना यह भी है कि इससे केवल जनता को सुविधा ही नहीं बल्कि बिजली चोरी पर भी नियंत्रण होगा और राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी सरकारी वाणिज्यिक, औद्योगिक और घरेलू सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य तय किया है।
मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने परियोजना को ध्यान में रखते हुए कहा कि सभी काम समय और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटरिंग से ऊर्जा दक्षता बढ़ेगी और अनावश्यक खर्चे में भी कमी आएगी और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा भी मिलेगी। जनता को जागरूक करने के लिए अभियान चलाये गये ताकि वह स्मार्ट मीटरिंग के लाभों को समझ सके।
