Final vote on US law imposing 100% tariffs: अमेरिका एक बार फिर भारत और चीन समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा रूस सेक्शन्स बिल पर मतदान करने वाला है। यह बिल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार देता है। कल गुरूवार, 17 सितंबर 2026 को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक विधेयक पेश किया जाना है, जिसमें रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत चीन समेत कई देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रावधान शामिल है।
‘लिंडसे ओ. ग्राहम सेंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट 2026’ (Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026) नाम का यह द्विदलीय विधेयक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन शीर्ष देशों पर भारी शुल्क लगाने का व्यापक अधिकार देता है जो रूस से भारी मात्रा में तेल और गैस खरीद रहे हैं। इस विधेयक के दायरे में भारत और चीन मुख्य रूप से शामिल हैं। जिसको अमेरिकी सीनेट 7 अगस्त को 86-11 वोटों से पार कर चुकी है। वहीं अब इसे हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पास होना बाकी है। इसके बाद ही इसे राष्ट्रपति के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जा सकेगा।
बता दे की इस संशोधित बिल में चीन, भारत, तुर्की, अज़रबैजान, हंगरी, स्लोवाक पब्लिक, यूएई, सिंगापुर, कज़ाख़िस्तान और किर्गिज रिपब्लिक को उन देशों के तौर पर कानून में शामिल करने का प्रस्ताव है जिन पर 100% टैरिफ लगाया जा सकता है।
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में इस विधेयक ने मंगलवार शाम को एक महत्वपूर्ण प्रक्रियात्मक बाधा (Procedural Hurdle) को पार कर लिया। दो डेमोक्रेटिक सांसदों द्वारा पाला बदलने और रिपब्लिकन के पक्ष में मतदान करने के बाद प्रस्ताव 214-211 के मामूली अंतर से आगे बढ़ गया। सदन में आज (बुधवार, 16 सितंबर 2026) इस पर अंतिम वोटिंग होने की उम्मीद है। इसके बाद इसे राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा।
