प्रदेश में भवन गणना का कार्य शुरू, सहयोग न करने पर हो सकती है यह सजा..

First Phase of Census in Uttarakhand : उत्तराखंड राज्य में जनगणना के प्रथम चरण में भवन गणना का कार्य शुरू हो चुका है। जिसके लिए सरकार द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है। वहीं इसको लेकर माना जा रहा है कि जनगणना कार्मिक इन कार्यों को लेकर लापरवाही दिखा सकते हैं साथ ही कुछ लोग इसमें सहयोग करने से भी हाथ पीछे खींच सकते हैं। ऐसे में शासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्मिक व आमजन को भवन गणना के कार्य में पूरा सहयोग देना होगा। भवन मालिक को जनगणना के लिए उल्लेखित प्रश्नों का उत्तर देना जरूरी होगा।

लापरवाही दिखाने पर एक हजार तक का जुर्माना

वहीं जनगणना कार्मिक ने अपने कार्य में लापरवाही दिखाई तो उसके खिलाफ एक हजार तक का जुर्माना व दोष सिद्ध होने पर तीन साल तक की जेल हो सकती है। बता दे राज्य में जनगणना के तहत अभी भवन जनगणना का कार्य जारी है। जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर भवन जनगणना से जुड़े 33 सवालों के आधार पर लोगों से जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।

शासन ने सभी से भवन गणना में सहयोग करने की अपील की गई है। इसके लिए शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है।

जरूरी जानकारी

  1. व्यक्ति को भवन गणना के संबंध में पूछे गए प्रश्नों की जानकारी देनी होगी।
  2. भवन में अथवा अहाते में जनगणना के उद्देश्य से चिह्न अथवा नंबर डालने से नहीं कर सकेगा मना
  3. किसी परंपरा के तहत कोई भी व्यक्ति पत्नी का नाम बताने को नहीं होगा बाध्य।
  4. भवन परिसर में प्रवेश करने की अनुमति देने के लिए नहीं कर सकेंगे मना।
  5. पत्नी भी पति अथवा मृतक पति का नाम बताने को नहीं होगी बाध्य।
  6. जनगणना अधिकारी अथवा कार्मिक के कर्तव्य का पालन न करने पर लगेगा जुर्माना।
  7. गलत उत्तर देने पर किया गया है जुर्माने का प्रविधान
Srishti
Srishti