Haldwani Gas Cylinder Accident : हल्द्वानी में फटा रसोई सिलेंडर, 1 महिला बुरी तरह झुलसी, 3 घायल

उत्तराखंड (Haldwani Gas Cylinder Accident ) के हल्द्वानी में स्थित पीली कोठी जगदंबा विहार कॉलोनी में चाय बनाते समय अचानक सिलेंडर फट गया। तेज धमाके के साथ फटे सिलेंडर की चपेट में तीन मंजिला मकान भी आ गया। घटना में एक महिला बुरी तरह से झूला सिंह तो वहीं दो बच्चे और एक महिला सिलेंडर के टुकड़े शरीर में लगने से घायल हो गए हैं।

सिलेंडर फटने से लगी आग पर घर वालों ने स्थानीय लोगों की मदद से 1 घंटे में काबू पाया आपको बता दें कि इस हाथ से में झुलसी महिला का इलाज किया जा रहा है जबकि तीनों घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटना की जानकारी देते हुए सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि सिलेंडर फटने से लगी आग से लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई गई है घटना की सूचना उन्हें 5:15 बजे मिले इसके बाद तुरंत टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। Haldwani Gas Cylinder Accident

सिलिंडर फटने से घर को भारी नुकसान Haldwani Gas Cylinder Accident


सिलिंडर फटने के कारण हुआ धमाका इतना भीषण था कि कॉलोनी में भी खलबली मच गई। धमाके से घर की एक दीवार में भारी दरार के साथ छत की सरिया नजर आ गई। गनीमत रही कि दीवार गिरी नहीं वरना जान-माल का नुकसान बढ़ सकता था। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

पिता हार्ट के मरीज, धुंए से बिगड़ी हालत Haldwani Gas Cylinder Accident

सुभाष ने बताया कि आग लगने से घर में धुंआ भर गया। कहा कि उनके पिता हार्ट के मरीज हैं। दो महीने पहले ही उनका हार्ट का ऑपरेशन हुआ है। धुंए के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। Haldwani Gas Cylinder Accident

यह भी पढ़े |

Residents Panic as Chlorine Gas Leak in Dehradun Causes Breathing Difficulties and Evacuations