पिथौरागढ़ से मुनस्यारी-धारचूला तक उड़ेगी हेली सेवा, जल्द होगी शुरुआत…

Heli Seva To Munsiyari And Dharchula Starts Soon : उत्तराखंड में उड़ान योजना के तहत सीमांत जिलों को नई हवाई सुविधा मिलने जा रही है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी के बाद हैरिटेज एविएशन पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए एक अक्तूबर से हेली सेवा शुरू करेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले माह केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर उत्तराखंड में हेली सेवाओं के विस्तार का अनुरोध किया था। इसके बाद मंत्रालय ने इस रूट के संचालन की जिम्मेदारी हैरिटेज एविएशन को दी है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि सीमांत क्षेत्रों को जोड़ने वाली यह हेली सेवा पर्यटन को नया आयाम देगी और स्थानीय निवासियों को भी हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। नई हेली सेवा से जहां यात्रियों को सफर आसान होगा, वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat