शीतकालीन के लिए कपाट बंद होने की कल होगी शुरुआत, हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर…..

Hemkund Sahib Gates To Close Tomorrow : उत्तराखंड के प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट कल यानी शुक्रवार 10 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। वहीं हाल फिलहाल में हुई बर्फबारी के बाद यहां का नजारा बेहद मनमोहक हो गया है और मौसम फिलहाल सुहावना बना हुआ है।

आपको बता दें, हेमकुंड साहिब के साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी कल बंद किए जाएंगे। इसके विजयदशमी पर हुई पंचांग गणना के बाद पंच केदार और चारों धामों के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त तय किया गया। भैया दूज के पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्तूबर सुबह 8:30 बजे, गंगोत्री धाम के 22 अक्तूबर दोपहर 11:36 बजे, यमुनोत्री धाम के 23 अक्तूबर दोपहर 12:30 बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर अपराह्न 2:56 बजे बंद किए जाएंगे।

इसके अलावा, गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने गोमुख, भोजबासा और तपोवन में हुई ताजा बर्फबारी को देखते हुए ट्रैकिंग पर 2 दिन की अस्थाई रोक लगा दी है। जिसके बाद बुधवार सुबह तक सभी ट्रैकर्स सुरक्षित गंगोत्री लौट आए। आपको बता दें, इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ होगा।

Aarti Rawat
Aarti Rawat