Holi 2026 : रंगो का त्योहार होली, जिम्मेदारी और सुरक्षा को लेकर प्रशासन की खास अपील…

Holi Celebration 2026 : भारत में होली का त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। यह हर साल फाल्गुन महीने में मनाया जाता है, जो फरवरी या मार्च के महीने में आता है। होली को “रंगों का त्योहार” भी कहा जाता है, क्योंकि लोग एक-दूसरे पर रंग, गुलाल और पानी डालकर खुशी मनाते हैं। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है।

आपको बता दें, इस साल रंगों का पावन पर्व होली 4 मार्च यानि बुधवार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष होलिका दहन 2 मार्च को मनाई गई और साल के पहले 3 मार्च को चंद्र ग्रहण के चलते रंगों वाली होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसमें लोग अग्नि के चारों ओर इकट्ठा होकर बुराई के नाश का प्रतीक रूप में पूजा करते हैं।

वहीं, होली के दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं, रंग डालते हैं और ढोल-नगाड़ों के साथ गीत-संगीत पर झूमते नजर आते हैं । साथ ही घरों में गुझिया, मालपुआ और ठंडाई जैसे पारंपरिक व्यंजन बनाए जाए हैं।

बता दें, उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में होली का विशेष उत्साह देखने को मिलता है, जहां कई दिनों तक भव्य आयोजन होते हैं और देश-विदेश से श्रद्धालु होली का आनंद लेने यहां पहुंचते हैं। वहीं, उत्तराखंड के गोपेश्वर में स्थित गोपीनाथ मंदिर में श्रद्धालु दूर दूर से होली खेलने पहुंचते हैं।

इसके अलावा प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण और सुरक्षित होली के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। लोगों से प्राकृतिक रंगों के उपयोग और जिम्मेदारी से त्योहार मनाने की अपील की गई है।

Srishti
Srishti