2 Men Arrested With Illegal Weapons On Nepal Border: 40 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया सत्तासीन पार्टी के बड़े नेता का भाई, भारत–नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग अभियान के…….

Illegal Weapons On Nepal Border: उत्तराखंड में स्थित भारत–नेपाल बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अवैध हथियारों के साथ सत्तासीन पार्टी के बड़े नेता का भाई गिरफ्तार हुआ है। एसएसबी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नेता के भाई के साथ एक अन्य व्यक्ति भी गिरफ्तार हुआ है।

40 जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए | Illegal Weapons On Nepal Border

उत्तराखंड में से सत्तासीन पार्टी के एक बड़े नेता के भाई को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 2 आरोपियों को भारत-नेपाल सीमा पर चंपावत जिले के बनबसा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। नेता के भाई के साथ ही एक और आरोपी को एसएसबी के द्वारा गिरफ्तार कर बनबसा पुलिस के हवाले किया गया है।

भारत–नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग अभियान के दौरान हुआ गिरफ्तार | Illegal Weapons On Nepal Border

आपको बता दें की SSB के द्वारा भारत- नेपाल बॉर्डर पर 57वीं वाहिनी की ओर से सघन चेकिंग अभियान किया जा रहा था I अभियान के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी नेता के भाई और उसके चालक अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र उम्र 47 साल पुत्र शेर सिंह को 7. 65 एमएम के 40 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों के साथ जिंदा कारतूस के साथ कई अवैध सामान भी बरामद किए गए हैं।

आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया मुकदमा | Illegal Weapons On Nepal Border

पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है, आपको बता दें कि दोनों आरोपियों के पास आर्म्स लाइसेंस है लेकिन वह मौके पर उसे दिखा नहीं पाए। चंपावत के एसपी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सीमा के बाहर यह कारतूस ले गए थे, इसलिए यह लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन है। जिसके कारण इन दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। llegal Weapons On Nepal Border

यह भी पढ़े |

उड़ान भरते वक्त काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ दुखद हादसा, 18 यात्रियों की मौत……….

भारत में लहसुन की कीमत कर देगी हैरान, नेपाल में आधे से कम दामों में बिक रहा लहसुन |