IMD Issue Strong Wind Yellow Alert : उत्तराखंड में मई की शुरुआत से ही मौसम बदला हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने बुधवार को भी हल्की बारिश, तूफान और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
आपको बता दें, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, लगातार बदल रहे मौसम की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं, बीते मंगलवार को हुई पूरे दिन की बारिश से पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जहां मालरोड में जगह जगह जल भराव होने से लोगों दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
