IMD Issued Rain And Hail Alert : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिसके चलते कभी तेज धूप और कभी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं मौसम को देखते हुए विभाग ने 4 और 5 मई के लिए तेज बारिश और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है।
आपको बता दें, मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल समेत कई जिलों में आने वाले 5-6 दिनों तक बारिश रहने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में और भी गिरावट आ सकती है।
बता दें, मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सोमवार को मैदानी इलाकों और मंगलवार को पर्वतीय जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही आगामी दिनों की बात करें तो 6 और 7 मई को तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
