IMD Issued Rain Orange Alert : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई जिलों में गर्जन, बारिश, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज रफ्तार तूफान चलने का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया हैं ।
आपको बता दें, मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने, तेज गर्जन, बारिश, ओलावृष्टि और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी तेज बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
IMD के अनुसार राज्य में बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके अलावा विभाग ने खराब मौसम के चलते लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।
