उत्तराखंड में मौसम का असर, कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना…

IMD Issued Strong Wind And Snowfall Alert : उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार करवट ले रहा है। पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को राहत

आपको बता दें, हाल फिलहाल में हो रही बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन बढ़ गया है। वीकेंड होने के चलते पर्यटक पहाड़ी क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिल रही है। साथ ही सैलानियों की संख्या बढ़ने से होटल, टैक्सी और स्थानीय कारोबारियों को भी राहत मिली है।

रास्ते खोलने में जुटा प्रशासन

साथ ही, शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीमें लगातार सड़कों से बर्फ हटाने के कार्य में लगी हुई हैं।

Aarti Rawat
Aarti Rawat