IMD Issued Strong Wind Orange Alert : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने मंगलवार को भी पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
आपको बता दें, मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने, बारिश और करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में हल्की बारिश और हवाओं को लेकर येलो अलर्ट है।
इसके साथ ही आगामी दिनों की बात करें तो विभाग के अनुसार 12 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। साथ ही हाल फिलहाल में पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश और बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर देखने को मिल रहा है।
जबकि मैदानी इलाकों में भी शाम के समय चल रही हवाओं ने तापमान गिरा दिया है, जिससे हल्की ठंड महसूस की जा रही है। दिन के समय बादलों की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है।
