IMD ने जारी किया तेज हवाओं का येलो अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार…

IMD Issued Strong Wind Yellow Alert : उत्तराखंड में लगातार मौसम करवट ले रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने राज्य में बदलते मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, आज पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है।

आपको बता दें, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में तेज हवाएं 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

साथ ही, विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों, खासकर 2800 मीटर से ऊपर वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।

Srishti
Srishti