IMD predicted Rain in the State : देहरादून मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के 7 जिलों में बारिश तूफान और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का पुर्वानुमान जताया है, जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सर्तक रहने की अपील की है।
ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी होने का अंदेशा
मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। इन सभी जिलों में झोंकेदार हवाएं 50-60 किमी प्रति घंटा तक चलने की संभावना है। वही 4200 किमी व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी होने का अंदेशा जताया है। जिसके लिए मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का लोगों से सचेत रहने की अपील
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं राज्य के बाकी जिलों में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है, झोंकेदार हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा तक चलने का अंदेशा जताया है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है।
