देहरादून में आयकर विभाग की छापेमारी, बिल्डरों और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर जांच जारी…

Income Tax Raids in Dehradun : देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई दिल्ली से पहुंची टीम द्वारा शहर के नामी बिल्डरों और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर की जा रही है। जिनमें बिल्डर कमल अरोड़ा, इंदर खत्री, राकेश बत्ता, कसीगा स्कूल के संचालक रमेश बत्ता और शराब कारोबारी प्रदीप वालिया शामिल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, करोड़ों रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। टीमों ने एमकेपी रोड, द्वारका स्टोर और राजपुर रोड पर स्थित आवासीय और कारोबारी परिसरों में दस्तावेज खंगालना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि जांच देर रात तक जारी रह सकती है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat