देहरादून में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई व्यापारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी….

Income Tax Raids Shake Dehradun : देहरादून में गुरुवार सुबह अचानक हुई आयकर विभाग की कार्रवाई ने शहर के कारोबारी जगत में हड़कंप मचा दिया। दिल्ली से करीब 100 अधिकारियों की टीम 25 वाहनों के काफिले के साथ देहरादून पहुंची और रेसकोर्स में एकत्र होकर विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी के लिए रवाना हुई।

सुबह-सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई में विभागीय अधिकारियों ने कई रियल एस्टेट और शराब कारोबारियों के घरों व दफ्तरों की तलाशी ली। छापेमारी के दौरान कुछ स्थानों से बड़ी मात्रा में नकदी और गहने बरामद हुए, जिनकी गिनती के लिए मशीनें मंगाई गईं। वहीं, बिना बिल के मिले गहनों को जब्त कर लिया गया।

कार्रवाई के दौरान परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई और कुछ कारोबारी के बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए गए। मिली जानकारी के अनुसार, टीम ने बच्चों को स्कूल जाने की अनुमति दी थी, लेकिन उसके बाद घरों को अंदर से बंद कर तलाशी की गई।

स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस संयुक्त कार्रवाई को लेकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat