Jhanda Mela 2024: आज से शुरू होगा झंडे जी मेला, जाने क्या है आज के पूरे कार्यक्रम

देहरादून में श्री झंडे जी के आरोहण (Jhanda Mela 2024) के साथ आज से ऐतिहासिक मेला शुरू होने जा रहा है। झंडे जी के आरोहण से पहले शुक्रवार को दरबार साहिब में और देहरादून की सड़कों पर बहुत से श्रद्धालु दिखाई दिए।

शनिवार की सुबह से ही झंडा जी के आरोहण के लिए दरबार साहिब में आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा है। आज सुबह 7 बजे से पूजा की प्रक्रिया शुरू हो गई थी और झंडे पर गिलाफ चढ़ाने का कार्य भी शुरू हो गया है। आपको बता दें कि दोपहर बाद श्री झंडे जी के आरोहण की प्रक्रिया शुरू होगी। महंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा “जो व्यक्ति गुरु के बताए मार्ग पर चलता है उसे पृथ्वी पर ही स्वर्ग की अनुभूति हो जाती है।” इसके दौरान संगतों ने श्री गुरुराम राय महाराज के शब्द का स्मरण किया।

इस बार पंजाब के होशियारपुर निवासी हरभजन सिंह पुत्र हरि सिंह को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ है। दरबार साहिब से स्कूल कॉलेज की संगत लगातार पहुंचती रही है। इसी के साथ सहारनपुर रोड पर कई जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में संगतों ने प्रसाद ग्रहण किया और आज मेले के दौरान दरबार साहिब में आठ बड़े और चार छोटे लंगर लगाए जाएंगे। Jhanda Mela 2024

लाइव प्रसारण के लिए लगाई गई एलईडी स्क्रीन (Jhanda Mela 2024)


झंडा जी मेले के दौरान दरबार साहिब परिसर में पांच एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर झंडा जी के आरोहण और प्रक्रिया का लाइव प्रसारण किया जा रहा है।

आज के कार्यक्रम (Jhanda Mela 2024)

  • सुबह सात बजे से झंडा जी को उतारा गया।
  • 9 बजे झंडा जी को स्नान कराया गया।
  • 10 बजे से गिलाफ चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले सादा गिलाफ, फिर शनील का गिलाफ और सबसे बाद में दर्शनी गिलाफ चढ़या जाएगा।
  • दोपहर एक बजे तक शनील गिलाफ चढ़ाया जाएगा।
  • दोपहर 2 से 4 बजे तक झंडा जी का आरोहण होगा। Jhanda Mela 2024

यह भी पढ़ें

मैदानी क्षेत्रों में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, मार्च मैं हुई मई जैसी गर्मी

Leave a Comment