करवाचौथ पर सरकार का तोहफा: उत्तराखंड में महिलाओं के लिए घोषित सार्वजनिक अवकाश…

Karva Chauth Holiday for Women in Uttarakhand : उत्तराखंड सरकार ने करवाचौथ के मौके पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने शुक्रवार को राज्य की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मियों पर लागू होगा। सरकार के इस निर्णय से महिला कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat