Kedarnath Heli Service Resume: उत्तराखंड में भारत पाक में तनाव के चलते चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव केदारनाथ के हेली सेवा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। प्रदेश में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केदारनाथ धाम की हेली सेवा एक बार फिर से आरंभ कर दी गई है।
तनाव के कारण सेवा रही थी स्थगित
आपको बता दें, भारत-पाक सीमा पर तनावपूर्ण हालात के कारण केदारनाथ हेली सेवा को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने अग्रिम आदेश तक हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया था। इसके साथ ही, कई श्रद्धालुओं की होटल व हेलीकॉप्टर बुकिंग भी रद्द करनी पड़ी थी।
जिसके बाद स्थिति में कुछ हद तक सुधार के बाद प्रशासन ने केदारनाथ के लिए हेली सेवा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। अब श्रद्धालु पुनः हेली सेवा का लाभ लेकर धाम की यात्रा कर सकते हैं।

