Landslide In Gangotari NH, Roads Block: उत्तराखंड में मानसून का कहर लगातार जारी है। जहां एक तरफ मैदानी इलाकों में भारी बारिश की वजह से जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, तो वही पहाड़ी इलाको में लगातार पहाड़ दरक रहे हैं। इसी क्रम में उत्तरकाशी से फिर एक लैंडस्लाइड की खबर सामने आई है।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग फिर मालवा की चपेट में आने से बंद हो गया है, जिसके कारण गंगोत्री धाम की ओर जाने वाले यात्री रास्ते में ही फंस गए हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया।
BRO की मशीनरी मौके के लिए रवाना की गई और मार्ग को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास किया जा रहे हैं। इसके अलावा रुद्रप्रयाग और चमोली में भी कई जगह पर भूस्खलन की खबरें सामने आई है।

