कोटद्वार में दर्दनाक हादसा, गुलदार के हमले में मासूम की मौत…

Leopard Kills 4 Year Old Girl In Kotdwar : कोटद्वार से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही है। जहां एक गुलदार ने चार साल की बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला।

आपको बता दें, शुक्रवार रात 8 बजे पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में एक गुलदार ने रिया (4) पुत्री जितेंद्र  पर हमला किया और उसे घसीटते हुए ले गया। जिसके बाद परिवार में अफरा तफरी मच गई और सभी बच्ची को ढूंढने लगे। कुछ देर ढूंढने के बाद परिवार वालों को बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर मिला। बच्ची का शव मिलने से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही गढ़वाल वन प्रभाग के रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद गुलदार की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat