गुलदार की सूचना मिलते ही साधकों ने दिखाई सूजबूझ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू…

Leopard Rescue In Kankhal : हरिद्वार के कनखल स्थित मानव कल्याण आश्रम में सुबह एक गुलदार घुस आया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। आश्रम के साधकों ने सूझबूझ दिखाते हुए गुलदार को एक कमरे में बंद कर दिया।

वन विभाग द्वारा गुलदार रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग के डॉक्टरों ने गुलदार को ट्रैंकुलाइज (बेहोश) किया। इसके बाद गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग अपने साथ ले गया।
गुलदार को जांच और निगरानी के लिए चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। उसे जंगल में छोड़ने से पहले उसकी स्वास्थ्य जांच और अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

लोगों की उमड़ी भीड़

गुलदार को देखने के लिए घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
हरिद्वार की एसडीओ पूनम कैंन्थोला ने बताया कि गुलदार को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। जल्द ही उसे जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Aarti Rawat
Aarti Rawat