Major irregularities in UGC-NET 2026 exam paper : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC- NET जून 2026 एग्जाम के प्रश्न पत्र में भारी गड़बड़ी कबूल की है। इन गड़बड़ियों में पेपर में स्पेलिंग मिस्टेक्स की भरमार, विचारकों के अजब-गजब नाम और पिछले सालों के पुराने सवालों की अंधाधुंध नकल जैसे गंभीर आरोप सामने आए थे। जिसके बाद NTA ने अंग्रेजी (english) कॉमर्स (Commerce) और समाजशास्त्र (Sociology) विषयों की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है।
बता दे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यह फैसला अभ्यर्थियों और विशेषज्ञों द्वारा प्रश्नपत्रों की गंभीर गड़बड़ियो को लेकर दर्ज कराई गई शिकायतों के बाद गठित एक ऑडिट कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।
वही इन तीन प्रभावित विषयों के लिए NTA सितंबर 2026 में दोबारा परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। जिसका NTA द्वारा री-एग्जाम का नया परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। साथ ही दोबारा परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त परीक्षा फीस नहीं ली जाएगी।
यह रहा री-एग्जाम का शेड्यूल (UGC-NET 2026)
- 9 सितंबर (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे): English का पेपर होगा।
- 9 सितंबर (दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे): Commerce का पेपर होगा।
- 10 सितंबर (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे): Sociology का पेपर लिया जाएगा।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार,16 अगस्त यानी रविवार को NTA ने UGC- NET जून 2026 की 84 विषयों की Provisional Answer Key रिलीज़ की थी। लेकिन कुछ पेपर्स की ’Answer Key’ को होल्ड कर दिया गया। इसके बाद शाम को NTA ने एक अलग नोटिस जारी किया
इन तीनों पेपर्स में पाई गई गलती
इसमें बताया गया कि English, Commerce और Sociology को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। NTA के मुताबिक, इन तीनों पेपर्स की जांच के लिए बनाई गई कमेटी ने कई तरह की गलतियां पाई हैं। इनमें फैक्ट से जुड़ी गलतियां, टाइपिंग की गलतियां और ट्रांसलेशन से जुड़ी गलतियां शामिल हैं।
कमेटी को प्रश्न पेपर में कई बड़े स्कॉलर्स के नाम गलत लिखे मिले। कुछ किताबों के नाम भी गलत थे। इसके अलावा कुछ सवालों की भाषा में गलती थी। कई जगह व्याकरण की भी गलती मिली। कहीं जेंडर और नंबर का मैच नहीं हो रहा था। पंक्चुएशन में भी गलतियां थीं।
इतना ही नहीं, कुछ ऐसे कॉन्सेप्ट्स के लिए नॉन-स्टैंडर्ड टर्म्स इस्तेमाल किए गए थे, जिनके लिए पहले से तय और आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले टर्म्स मौजूद हैं। ये भी पता चला कि बहुत से सवाल पिछले एग्जाम्स में पूछे जा चुके थे। इन्हीं सब गड़बड़ियों के बाद कमेटी ने NTA को तीनों सब्जेक्ट्स का दोबारा एग्जाम कराने का सुझाव दिया।
