ट्रेन के नीचे आने से मौत, आत्महत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस…

Man Dies After Being Hit By Train : उत्तराखंड की राजधानी से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। देहरादून में बीती रात एक शख्स की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की घटना हर्रावाला रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है।

डोईवाला के प्रभारी निरीक्षक केके लूंठी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिनेश कुमार, उम्र 48 वर्ष, पुत्र चमन लाल निवासी मियावला के रूप में हुई है, जिसकी ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का शव क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का लग रहा है, जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। ट्रेन के लोको पायलट महेश चंद्र कांडपाल ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि घटना करीब 12:30 बजे की है, जब अचानक एक व्यक्ति झाड़ियां से निकलकर आया और ट्रेन के नीचे आ गया।

Aarti Rawat
Aarti Rawat