Monsoon to Soon Reach Uttarakhand: उत्तराखंड राज्य में तेज गर्मी के बाद अब मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग द्वारा 20 जून को मानसून के दस्तक देने के आसार जताए गए हैं। कुमाऊं मंडल के बाद राज्य के सभी जिलों में मानसून देखने को मिलेगा।
जल्द गर्मी से मिलेगी राहत
आपको बता दे, मौसम वैज्ञानिक केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 24 जून तक हल्की से मध्यम बारिश बताई गई है जिसके साथ ही मानसून भी राज्य में दस्तक देगा। मानसून के उत्तराखंड पहुंचने में अभी 2 से 3 दिन का समय लगेगा। इसके साथ ही राज्य भर में प्री- मानसून की बारिश लगातार जारी है।
आजकल पर्वतीय से लेकर मैदानी क्षेत्रों में काफी बारिश देखी जा रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने के आसार जताए गए हैं साथ ही न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री से घटकर 24 डिग्री रहने की संभावना है।

