Monsoon wreaking havoc in the Uttarakhand: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक देते ही राज्य के अलग-अलग जिलों से तबाही के मंजर सामने आने लगे हैं तो वही भारी बारिश का असर चार धाम यात्रा पर भी देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड हो या रुद्रप्रयाग सब जगह अपनी तबाही मचा रहा है।
उत्तरकाशी के सियानी चट्टी में भारी बारिश के कारण झील का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है जिसके कारण पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। तो वही देहरादून में बीते गुरुवार को हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जल भराव की स्थिति देखने को मिली है जिसे कई वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई।
चार धाम यात्रा पर भी मानसून अपना असर दिखा रहा है यमुनोत्री हाइवे पर हुए भूस्खलन के बाद एक हफ्ते बाद भी आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि चार धाम यात्रा का पैदल मार्ग बाधित होने से 850 से ज्यादा यात्री यमुनोत्री धाम में फंस गए थे। आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला तो वही यमुनोत्री धाम की यात्रा में तीसरे दिन भी यात्रियों की मात्रा में भारी गिरावट देखी गई है।