लंबे समय से फरार मुकेश बोरा गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट में है नामजद

Mukesh Bora Arrested: इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपित नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया है, जहां वह छिपा हुआ था।

लंबे समय से फरार मुकेश बोरा गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुकेश बोरा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कई बार स्थान बदले और पुलिस को चकमा देने में सफल रहा। हाल ही में, पुलिस ने उसके दोनों घरों पर कुर्की की कार्रवाई की थी, जिससे उसकी स्थिति और भी गंभीर हो गई थी। इसके अलावा, मुकेश बोरा के मददगारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है, जिसमें एक परिवहन कर अधिकारी, टीटीओ, और ब्लॉक प्रमुख शामिल हैं।

आपको बता दें कि बीते दिन पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो के आरोपी मुकेश बोरा के मददगार निकला परिवहन कर अधिकारी, टीटीओ और ब्लॉक प्रमुख समेत 4 पर मुकदमा दर्ज किया थाअब पुलिस इस मामले की विस्तृत जानकारी देने की तैयारी कर रही है, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो सके। इस गिरफ्तारी के साथ ही लोगों में उम्मीद है कि न्याय की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी।

यह भी पढ़े |

विधवा महिला से दुष्कर्म की बड़ी खबर, गिरफ्तारी न होने पर भाजपा नेताओं द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया…..