New cooperative bank branches soon in Uttarakhand : उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवा के विस्तार के लिए जिला सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं खोली जाएगी। इसके लिए सहकारिता विभाग ने विभिन्न जिलों से नई शाखाएं खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
नई शाखाएं खुलने से दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं आधुनिक बैंकिंग सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सहकारिता की ओर से चलाई जा रही तमाम महत्वपूर्ण योजनाओं का भी लाभ मिलेगा।
सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार सहकारिता के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश भर में जिला सहकारी बैंकों के विस्तार करने का फैसला लिया गया, जिसके तहत प्रदेशभर में जिला सहकारिता बैंक की 34 नई शाखाएं खोली जाएगी।
इन जगहों पर खुलेगी जिला सहकारी बैंक की नई शाखाएं
- पौड़ी- नौठा, पौखाल, सिगड्डी
- नैनीताल- ज्योलीकोट, कुसुमखेड़ा
- अल्मोड़ा- कुवाली, चमड़खाल, नागचुलाखाल
- टिहरी- धनौल्टी, मलेथा, पावकीदेवी, बगियालगांव
- उधम सिंह नगर- पंतनगर, महुआडाबरा, सुल्तानपुरपटी, बगवाड़ा, नंदपुर, खेमपुर
- देहरादून- छिद्दरवाला, त्यूनी, भाऊवाला, मालदेवता, आईटी पार्क सहस्त्रधारा
- हल्द्वानी- गैस गोदाम रोड
- पिथौरागढ़- सूखीढांग, रीठाखाल, खिरमांडे, चंडाक, जाखनी
- उत्तरकाशी- कोटधार, धारी कलोगी, सांकरी
- चमोली- माईथान, लंगासू एवं नगरासू
वर्तमान की बात करें तो प्रदेश भर में 315 जिला सहकारी बैंकों की संख्याएं संचालित है। वही नई शाखाओ के संचालित होने से सहकारी बैंक नेटवर्क सशक्त होगा जिससे किसानों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, लघु उधमियों और ग्रामीण उपभोक्ताओं को आर्थिक लेनदेन में भी बेहतर सुविधाएं मिलेगी।
