New initiative launched in Haldwani : उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक नई पहल की शुरुआत हो रही है। हल्द्वानी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्लास्टिक कचरा जैसे चिप्स के पैकेट, बोतले और केन वापस करने पर प्रति आइटम पर 2 रुपये का रिफंड मिल रहा है।
शहर को स्वच्छ रखने और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हैदराबाद की एक रिसाइकिल कंपनी ने सरकार से इस पहल के लिए साझेदारी किया है। जिसमें खाली प्लास्टिक वस्तुएं जैसे चिप्स के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक की केन या ट्रेंटा पैक को इन्हें वापस करने पर प्रत्येक आइटम में 2 रुपये वापस (रिफंड) मिल रहे हैं। इसकी शुरुआत हल्द्वानी, भीमताल और रामनगर के कॉर्बेट पार्क में किया जा रहा है, जिसमें लोगों से सड़को में कचरा न फेंककर इन्हें वापस करने की पहल की जा रही है।
सबका साथ स्वच्छ उत्तराखंड की थीम पर लगाया गया स्टाल
बीते शुक्रवार यानी 5 जून याव विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम के आगे स्वच्छ भारत मिशन के तहत सबका साथ स्वच्छ उत्तराखंड की थीम पर स्टाल लगाया गया। जिसमें लोगों को बताया गया कि खाली पैकेट, प्लास्टिक की बोतले वापस करने पर उनके खाते में 2 रुपये वापस आएंगे हालांकि पहले दिन होने के चलते लोगों ने उन्हें यह कचरा वापस नहीं किया।
स्लॉट पर बैठे कर्मी ने बताया कि अभी यह पहल इन तीन शहरों में डेमो के रूप में किया जा रहा है। बताया गया कि अगर कोई भी हमें इस तरह की वस्तु वापस करता है तो हम उसमें रिटर्न अर्न रिसाइकल का एक QR कोड लग रहे हैं, जिस पर हैंड स्कैनिंग डिवाइस से यह QR कोड स्कैन करने के बाद उपभोक्ताओं के खाते में 2 रुपये पहुंच रहे हैं।
