New Policy For Uttarakhand Women: उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। जिसमें सरकार ने महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित और विकलांग एकल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
महिला सशक्तिकरण
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के लिए कई योजनाएं थीं, लेकिन एकल महिलाओं के लिए केंद्रित सहायता योजना की कमी थी। इस योजना के तहत, आर्थिक मजबूती के साथ सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी।
आपको बता दें, 18 से 50 साल की महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। वे महिलाएं जो अकेली रहती हैं और उनके पास स्थायी आय का साधन नहीं है।
योजना के तहत क्या मिलेगा?
इस योजना के तहत महिलाएं अपना खुद का बिज़नेस शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तक का लोन ले सकती हैं। इसमें से 1.5 लाख रुपये (75%) सरकार देगी, जिसे वापस नहीं करना होगा। सरकार ने इस योजना के लिए 30 करोड़ रुपये रखे हैं, जिससे पहले साल में कम से कम 2,000 महिलाओं को फायदा मिलेगा।
कौन–कौन सी योजनाएं आई हैं?
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला कल्याण से जुड़ी 5 और योजनाओं के लिए 18.81 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों की मदद, महिलाओं के छोटे बिज़नेस को बढ़ावा, महिला सम्मान कार्यक्रम, डिजिटल सुविधा के लिए टेबलेट वितरण शामिल हैं।