Night Curfew Haldwani : हल्द्वानी कर्फ्यू में 1 बड़ी राहत, अब केवल रात में जारी होगा कर्फ्यू, डीएम ने जारी किए आदेश |

हल्द्वानी हिंसा (Night Curfew Haldwani ) के 10 दिन बाद जिला प्रशासन के द्वारा कर्फ्यू में ढील देकर बड़ी राहत दी गई है। बनभूलपुर के अतिक्रमण मुक्त स्थल से 100 मीटर की दूरी तक ही कर्फ्यू जारी रहेगा बाकी क्षेत्रों में दिन भर लोग आवागमन कर सकेंगे। डीएम वंदना की ओर से शुक्रवार को कर्फ्यू में ढील दिए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि गौजाजाली, रेलवे बाजार, एफसीआई गोदाम परिसर में सुबह 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक किसी तरह का प्रबंध नहीं लगा रहेगा लेकिन बनभूलपुर में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।

इसी के साथ बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त स्थान की 100 मीटर की दूरी में पहले की तरह कर्फ्यू रहेगा। यहां लोगों को आवश्यक वस्तुओं ही मिल सकती है। इसमें अनावश्यक यातायात बंद रहेगा। कोई भी बाहरी व्यक्ति को शहर के अंदर आने नहीं दिया जाएगा और कोई भी बाहर नहीं जा पाएगा। यहां रह रहे निवासी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा,विश्वविद्यालय परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र दिखाने पर ही जाने दिया जाएगा। इसी रुप से क्षेत्र के विद्यालय कर्मियों को परीक्षा केंद्र तक बोर्ड ड्यूटी, परीक्षा ड्यूटी के लिए जाने की अनुमति दी जाएगी। Night Curfew Haldwani

100 से भी ज्यादा बनाए गए पास | Night Curfew Haldwani

8 फरवरी, 2024 को हल्द्वानी में उपद्रव के बाद शहर में कर्फ्यू लगाया गया था। अब हालात सामान्य होने के कारण डीएम वंदना ने नए आदेश जारी किए हैं। अब कर्फ्यू में और छूट दे दी गई है। लोगों को सुविधा देने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि 10 फरवरी के बाद लोगों को इलाज और अन्य आवश्यक काम के लिए सवा सौ से ज्यादा पास जारी किए जा रहे हैं। लोगों को आवश्यक वस्तुओं ही मिल सकती है। इसमें अनावश्यक यातायात बंद रहेगा। Night Curfew Haldwani

यह भी पढ़े |

42 आरोपी हुए गिरफ्तार, मुख्य आरोपी और उसके बेटे के खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस |