Hemkund Sahib : 25 मई को खोले जाएंगे कपाट, 8 फीट बर्फ से ढका सिखों का तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब |

उत्तराखंड में (Hemkund Sahib) स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल 25 मई को तीर्थ यात्रा के लिए खोले जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात कर गुरुद्वारे के कपाट खोलने की जानकारी देते हुए बताएं कि गुरुद्वारे की कपाट 25 में को खोले जाएंगे और 10 अक्टूबर को बंद किए जाएंगे।

25 में खोले जाएंगे गुरुद्वारे की कपाट | Hemkund Sahib

राज्य सरकार के द्वारा भी इस पर सहमति जताई गई है मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में पूरी तरह से सहयोग किया जाएगा। वर्तमान में उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है जिसके कारण कई फीट बर्फ जमा हो रही है।

इसी क्रम में हेमकुंड साहिब में भी करीब 8 फीट जमी हुई है। आपको बता दें कि हर साल सेना की ओर से बर्फ हटाने का काम करें एक महीने पहले से ही शुरू किया जाता था इस साल सेना के अधिकारियों की बैठक के बाद यह तय किया जाएगा की बर्फ कब से हटाई जाएगी। Hemkund Sahib

यह भी पढ़े |

राशन कार्ड, पैनकार्ड, आधार कार्ड, आदि 799 सेवाओं के लिए नहीं लगाने होंगे सीएसी सेंटर के चक्कर, धामी सरकार बना रही यह प्लान |