Dehradun: 3 दिवसीय देहरादून दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, दिव्यांग बच्चों से किया संवाद…

President Murmu In Dehradun for 3 Days Tour: गुरुवार के दिन देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 दिवसीय देहरादून भ्रमण पर पहुंची। आज राष्ट्रपति मुर्मू देहरादून में दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची।

भावुक हुईं राष्ट्रपति

आपको बता दे, देश की राष्ट्रपति मुर्मू काफी भावुक दिखीं जब संस्थान के विद्यार्थियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मौजूद बच्चों ने राष्ट्रपति मुर्मू के लिए एक गीत गाकर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी। आपको बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय देहरादून भ्रमण पर आए हैं।
बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने अतिथि गणों का अभिवादन भी किया। आपको बता दें, इस कार्यक्रम के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राज्यपाल गुरमीत सिंह भी मौजूद थे।

Anjali Bhatt
Anjali Bhatt

Anjali Bhatt is a young journalist associated with digital media in Uttarakhand. Currently, Anjali is connected with TII. She covers Uttarakhand districts along with Lifestyle, National and International News.