राष्ट्रपति मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, हरिद्वार से नैनीताल तक कार्यक्रमों की शृंखला तय…

President Murmu’s Three Day Visit To Uttarakhand : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रही हैं। जहां राष्ट्रपति 2 नवंबर को सुबह हरिद्वार पहुंचेंगी, जहां वे पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद वे देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी।

बता दें, 3 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी, जो राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। यह संबोधन राज्य के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। शाम को राष्ट्रपति नैनीताल राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी, जहां राजभवन के 125 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया जाएगा।

वहीं, 4 नवंबर की बात करें तो, जानकारी के अनुसार 4 नवंबर को राष्ट्रपति नीम करौली बाबा के कैंचीधाम आश्रम में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वे कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और छात्रों को संबोधित करेंगी।

Srishti
Srishti